‘विराट के वीरों’ ने इंग्लैंड पर दर्ज की शानदार जीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

‘विराट के वीरों’ ने इंग्लैंड पर दर्ज की शानदार जीत

virat-ke-veer-recorded-victory-on-england
विशाखापत्तनम, 21 नवंबर, आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तथा जयंत यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी तथा उससे पहले बल्लेबाजों के कमाल से भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को यहां इंग्लैंड की पारी सस्ते में समेट कर 246 रन के बड़े अंतर से जीत अपने नाम कर ली। 405 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी की शुरूआत सुबह 87 रन पर दो विकेट से आगे बढ़ाते हुई की थी लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के प्रहार को सह नहीं सके और लंच तक अपने सात विकेट गंवा चुकी इंग्लिश टीम लंच के ठीक बाद 97.3 ओवर में 158 रन बनाकर ढेर हो गयी। भारत की ओर से स्पिनरों ने एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की और अनुभवी आफ स्पिनर अश्विन ने 30 ओवरों में 52 रन देकर तीन विकेट, अपना पहला टेस्ट खेल रहे जयंत यादव ने कमाल का प्रदर्शन कर 11.3 ओवर में 30 रन देकर इंग्लैंड के तीन विकेट निकाले। अन्य स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 34 अोवर में 35 रन दिये और दो विकेट तथा मोहम्मद शमी ने 14 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिये।

कोई टिप्पणी नहीं: