नयी दिल्ली. 21 नवम्बर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और कानपुर में हुए रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री मनमानी पर उतर आए है और वह अपने मंत्रियों से भी सलाह लेने की जरुरत नहीं समझते। श्री गांधी ने आज यहां संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा “श्री मोदी का यह नया रुप है । उन्हें सुपर प्राइममिनिस्टर’ भी नहीं कह सकते हैं। उनके लिए कोई नया शब्द निकालना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण आम जनता अभी तक लाइनों में धक्के खा रही है। इतना बड़ा आर्थिक फैसला लेते समय प्रधानमंत्री ने अपने मत्रिंयाे से भी सलाह लेने की जरूरत नहीं समझी। अपनी मनमर्जी से सभी फैसले ले लिए । इसका नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज जहां भी गए लोगों ने यह शिकायत की कि वे तो घंटो बैंको की लाइन में खड़े रहते हेैं और कुछ लोगों का काम बैकों के पिछले दरवाजे से आराम से हाे रहा है। उन्हाेंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि सरकार को आम लोगों की कोई परवाह नहीं है और उसकी सभी नीतियां चंद लोगों को ध्यान में रखकर तय की जा रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इस मौके पर कल कानपुर में हुए रेल हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि श्री मोदी देश में करोड़ों की लागत से बुलेट ट्रेन चलाने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर जो ट्रेने चल रही हैं उनकी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था ही नहीं हो पा रही है। आम जनता के लिए रेल सफर अभी तक सुरक्षित नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पहले यह देखना चाहिए कि आम जनता के लिए रेलगाड़ी का सफर बेहतर सुविधाओं वाला और सुरक्षित हो सके। सफर के घंटे कम हो सके। रेल पटरियों का बेहतर रख रखाव सुनिश्चित हाे सके। प्रधानमंत्री के संसद में नहीं आने पर पूछे गए सवाल पर श्री गांधी ने व्यंगात्मक लहजे में कहा “उन्हें संसद में आने की जरुरत है क्या है वह ताे आजकल किसी और ही लेवल पर हैं।”
सोमवार, 21 नवंबर 2016
मनमानी पर उतर आए हैं मोदी: राहुल गांधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें