ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों से भी निकाल सकेंगे 50 हजार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 नवंबर 2016

ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों से भी निकाल सकेंगे 50 हजार

now-withdraw-50-thousand-from-overdraft-and-cash-credit
मुंबई 21 नवंबर, रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ओवरड्राफ्ट तथा कैश क्रेडिट खाताधारकों की साप्ताहिक निकासी सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। केंद्रीय बैंक ने आज जारी अधिसूचना में कहा कि पहले सिर्फ चालू खाताधारकों को सप्ताह में 50 हजार रुपये निकालने की छूट दी गयी थी। अन्य किसी भी प्रकार के खाताधारक अधिकतम 24 हजार रुपये एक सप्ताह में निकाल सकते हैं। अब चालू खाता के अलावा ओवरड्राफ्ट खातों तथा कैश क्रेडिट खातों के लिए भी सप्ताहिक निकासी सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गयी है1 तीनों ही तरह के खातों के लिए एक शर्त यह रखी गयी है कि ये कम से पिछले तीन महीने से ऑपरेशनल हों। हालाँकि, व्यक्तिगत ओवरड्राफ्ट खातों के लिए सीमा नहीं बढ़ायी गयी है। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि इन खाताधारकों को दो हजार रुपये मूल्य के नोटों से तत्काल भुगतान किया जाये।

कोई टिप्पणी नहीं: