बालासोर 21 नवम्बर, ओडिशा में बालासोर जिले के चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज(आईटीआर) से ‘पृथ्वी -2’ मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। आईटीआर सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की अोर से विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का प्रक्षेपण परिसर-3 से एक मोबाइल लॉन्चर से सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। यह पहली मिसाइल है जिसे डीआरडीओ ने ‘इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलेपमेंट प्रोग्राम’ के तहत तैयार किया था। पांच सौ से 1000 किलोग्राम तक वजनी अस्त्र ले जाने सक्षम यह मिसाइल देश में ही बनायी गई है। सतह से सतह पर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाये गये हैं । इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जा सकता है। यह मिसाइल परंपरागत और परमाणु, दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। 8.56 मीटर लंबी,1.1 मीटर चौड़ी और 4,600 किलोग्राम वजन वाली यह मिसाइल 483 सेकेंड तक और 43.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है। परीक्षण के दौरान वहां आईटीआर,डीआरडीओ के अधिकारी और कई वैज्ञानिक उपस्थित थे ।
सोमवार, 21 नवंबर 2016
‘पृथ्वी 2’ मिसाइल का सफल प्रक्षेपण
Tags
# देश
# विज्ञान
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विज्ञान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें