अनु.जाति एवं जनजाति के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से पात्र विद्यार्थी न रहे बंचित - डाॅ0 केदार ंिसंह
- छात्रावास अधीक्षको को दिये निर्देश छात्रावासो मे शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियो को मिले लाभ
वर्ष 2016-17 के लिये अनु.जाति, अनु.ज.जाति वर्ग के पोस्ट मेट्रिक विद्यार्थीयो को छात्रवृत्ति प्रदान करने एवं छात्रावास मे सुविधाओ से संबंधित तैयारियो को लेकर प्रभारी कलेक्टर डाॅ0 केदार सिंह की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष मे किया गया। इस दौरान जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री ए.के. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक श्री हरजीत सिंह के साथ समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थानो के प्राचार्य तथा समस्त छात्रावासो के अधीक्षक उपस्थित रहे। 31 दिसम्बर छात्रवृत्ति आवेदन के लिए अंतिम तिथि - पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुये डाॅ0 केदार ंिसह ने प्राचार्यो केा निर्देशित किया कि संस्थान छात्रो के निःशुल्क आॅनलाईन आवेदन पत्र दर्ज कराने की तैयारी सुनिश्चित करे साथ ही विद्यार्थियो को सूचित करते हुये आवेदन पत्र भरने के लिए संस्था द्वारा किसी सक्षम व्यक्ति को अधिकृत कर प्रशिक्षित किया जावे। 31 दिसम्बर 2016 तक छात्रवृत्ति के आवेदन लिऐं जावेगे। 31 दिसम्बर 2016 के पूर्व समस्त पात्र विद्यार्थियो का आवेदन जमा हो यह संस्था की जिम्मेदारी होगी। विद्यार्थियो को छात्रवृत्ति सीधे खाते मे प्रदाय की जावेगी। इसके लिए आवेदन के साथ विद्यार्थियो से बैक पासबुक तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर पोर्टल पर अनिवार्यतः दर्ज करावे। ऐसा न होने पर छात्र छात्रवृत्ति से बंचित हो सकता है। अशासकीय संस्थानो मे अध्ययनरत विद्यार्थियो की उपस्थिति छात्रवृत्ति पाने के लिए 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर छात्रवृत्ति प्रदान नही की जावेगी। छात्रवृत्ति पाने के लिए संलग्न आय प्रामाण पत्र सक्षम अधिकारी अथवा नियोक्ता का ही मान्य किया जावेगा। छात्रावासो का हो नियमित निरीक्षण - छात्रावास अधीक्षको की समीक्षा बैठक मे डाॅ0 ंिसह ने निर्देशित किया कि सभी अधीक्षक छात्रावास परिसर मे निवास करे। छात्रावासो की साफ सफाई, प्रकाश, भोजन, चार एवं विस्तरो की साफ सफाई आदि व्यवस्थाओ का निरीक्षण प्रतिदिन अधीक्षक करे। छात्रावासो मे शिकायत पेटी लगावे साथ ही स्थानीय थानो एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर का दीवारो पर लेख किया जाना सुनिश्चित करे। कन्या छात्रावासो मे रात्री समय मे महिला चोकीदार की व्यवस्था की जावे। डाॅ0 सिंह ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जिला स्तर से अधिकारियो को छात्रावासो के औचक निरीक्षण के लिए भेजकर प्रतिवेदन प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही न करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें