पटना. 29 दिसंबर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ;श्रछन्द्ध में दो दिन पहले 15 छात्रों के निलंबन के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने आज पटना में भी आक्रोश जाहिर किया। पटना विश्वविद्यालय गेट पर आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ;।प्ैथ्द्ध के बैनरतले छात्रों ने केन्द्र सरकार और जे॰एन॰यू॰ कुलपति जगदीश कुमार का पुतला दहन किया। जे॰एन॰यू॰ कुलपति को बर्खास्त करो, निलंबित छात्रों का निलंबन वापस लो। जे॰एन॰यू॰ को निशाना बनाना बंद करो, नजीब कहाँ है जवाब दो, जे॰एन॰यू॰ कुलपति संघ की दलाली करना बंद करो, आदि रोषपूर्ण नारे लगाए। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए ए॰आई॰एस॰एफ॰ के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि जे॰एन॰यू॰ मंे एकेडमिक काउंसिल मीटिंग के दौरान अपनी मांगों को रखने के कारण 15 छात्रों को बर्खास्त कर दिया गया। मौजूदा मोदी सरकार के आने पर विश्वविद्यालयों पर हमले बढ़े हैं। उसी प्रकार जे॰एन॰यू॰ कुलपति जगदीश कुमार के आने के बाद से ही संघ के इशारे पर जे॰एन॰यू॰ के छात्रों का कत्लगाह बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जे॰एन॰यू॰ कुलपति को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि इस मसले को लेकर पूरे राज्य भर में आंदोलन चलाने की चेतावनी दी। जिला सचिव सुशील उमाराज ने कहा कि वंचित तबके के छात्रों को बाहर करने की साजिश कामयाब नहीं होगी। इसको लेकर छात्र अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मोदी सरकार व संघ परिवार के इशारे पर छात्रों पर हमले जारी है। इंटरव्यू में 30 की जगह 10 अंक करने की मांग की।
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रणय ने कहा कि पटना वि॰वि॰ के छात्र भी जे॰एन॰यू॰ के छात्रों के साथ हर लड़ाई में साथ हैं। जे॰एन॰यू॰ कुलपति व संघ परिवार इसे हलके में लेने की भूल न करे। मौके पर ए॰आई॰एस॰एफ॰ के राज्य परिषद् सदस्य महेश कुमार, आदित्य कुमार, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय कुमार, मुकेश कुमार यादव, बिट्टू, विद्यानंद, दिनेश, अखिलेश, आनंद सहित दर्जनों छात्र शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें