हम ‘चुहिया’ ही पकड़ना चाहते थे : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

हम ‘चुहिया’ ही पकड़ना चाहते थे : मोदी

our-intention-was-only-to-catch-the-mice---modi
नयी दिल्ली 30 दिसंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां नये साल पर डिजिटल भुगतान के लिए देशवासियों को अगूंठे पर आधारित मोबाइल ऐप भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) का तोहफा दिया वहीं घोटालों के लिए पूववर्ती संप्रग सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। श्री मोदी ने आज यहां आयाेजित डिजिधन मेले में इस ऐप का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में हर देशवासी से नये साल की शुरूआत से कम से कम पांच डिजिटल लेनदेन करने की अपील की । उन्होंने कहा कि आने वाले दो हफ्तों में डिजिटल लेनदेन के लिए आधार कार्ड पर आधारित ऐप भीम पूरी तरह शुरू हो जाएगा। इसके लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी । उन्होंने कहा कि नये वर्ष में देशवासियों के लिए यह सर्वोत्तम नजराना होगा 1 उन्होंने कहा कि पहले अगूंठे की छाप अनपढ़ों की पहचान थी लेकिन अब यह अगूंठा ही क्रांति लायेगा । भीम डिजिटल क्रांति लायेगा और परिवार की महासत्ता बनेगा । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उन पर लगाये जा रहे निजी भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख किये बगैर प्रधानमंत्री ने पूर्ववती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय हुए घोटालों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वक्त था जब यह चर्चा होती थी कि काेयले में कितना गया, टू जी में कितना गया लेकिन उनकी सरकार के समय यह चर्चा हो रही है कि बैंकों में कितना धन आ रहा है । नोटबंदी पर पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम का नाम लिये बगैर उनके इस बयान पर कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया , श्री मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा,“ दरअसल हम चुहिया को ही पकड़ना चाहते थे । यह चुहिया ही सबकुछ चट कर जाती थी । गरीबों का हक मारने वाली चुहिया को ही पकड़ने का काम चल रहा है और यह काम अपनी गति से चल रहा है ।” डिजिटल भुगतान को लेकर संदेह व्यक्त कर रहे लोगों को आड़े हाथों लेते हुए श्री मोदी ने कहा कि निराशावादियों के लिए उनके पास कोई औषधि नहीं है और आशावादियों के लिए हजारों अवसर हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं: