हरियाणा में पहली बार आयोजित रैंकर्स लीग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘ब्लू माउंटेन्स’ छाईं रहीं। फिल्म की झोली में 3 पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म,बेस्ट संपादक आसिफ अली शेख, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रोल के लिए राजपाल यादव में चुना गया। फिल्म के निर्माता अपनी इस सफलता से खुश हैं,इससे पूर्व में भी फिल्म ‘ब्लू माउंटेन्स’ हैदराबाद फिल्मोत्सव में पुरस्कृत हो चुकीं है। फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर शोरे , ग्रेसी सिंह, राजपाल यादव, यथार्त रत्नम है। फिल्म के निर्माता राजेश कुमार जैन ने बताया कि ‘ब्लू माउंटेन्स’ की कहानी एक बच्चे के गायक की संघर्ष को दिखाती है जो कि अपने माँ के सपनो को पूरा करता है। उन्होंने बताया कि ‘आजकल बच्चे असफलता से निराश होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने का मजबूर हो जाते है ‘ब्लू माउंटेन्स के माध्यम से बच्चो का आत्मबल और मनोबल बढ़ने की कोशिश की है।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
फिल्म फेस्टिवल में छाईं ‘ब्लू माउंटेन्स’
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें