विशेष : केन्या टूरिज्म ने भारतीय का लुभा रहा हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

विशेष : केन्या टूरिज्म ने भारतीय का लुभा रहा हैं

kenya-tourisam
नई दिल्ली रू केन्या टूरिज्म बोर्ड ने भारत में अपने विमान सेवा साझेदार, केन्या एयरवेज के साथ मिलकर ‘केन्या कॉलिंग‘ नाम से विज्ञापन और यात्रा कारोबार प्रोत्साहन अभियान की शुरुआत की । उनकी दो यें वेबसाइट बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आकर्षक करार के संबंध में ये दोनों ढेर सारी सूचनाएं मुहैया कराती हैं। भाग लेने के लिए एजेंसियां भी पंजीकरण कर सकती हैं तथा एक्सक्लूसिव पुरस्कार और प्रोत्साहन जीत सकती हैं।  केन्या टूरिज्म बोर्ड के सहायक क्षेत्रीय विपणन प्रबंधक हिलडाह ओगाडा ने कहा, “केन्या घूमने आने वालों के लिहाज से भारत अब तीसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार है। हमलोगों ने जनवरी से जुलाई के दौरान पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 30ः से ज्यादा का विकास देखा है। एक स्रोत बाजार के रूप में भारत का विकास हुआ है तथा अभी इसके और विकास के लिए अच्छी संभावना है। केन्या टूरिज्म बोर्ड कई उपभोक्ता और व्यापार पहल करता रहा है ताकि भारत से आने वालों की संख्या में और वृद्धि हो। हाल में हम भारतीय फिल्म निर्माताओं को केन्या ले गए ताकि भारत के लोगों में जादुई केन्या घूमने की इच्छा जगाई जा सके। केन्या एक अग्रणी सफारी डेस्टिनेशन के रूप में सुस्थापित है और अब हम इसके भव्य सफेद समुद्रतट, वाटर स्पोर्ट्स, गॉल्फ और अन्य अनूठे प्राकृतिक खजाने का नए जमाने के भारतीय पर्यटकों के बीच प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं। हमारे लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजारक है और हम इस “केन्या कॉलिंग” अभियान की शुरुआत कर रहे हैं और हमारी योजना है कि अन्य पहल के जरिए और भी निवेश किया जाए। इसमें भारतीय क्रिकेट, सेलीब्रिटीज और अन्य उपलभोक्ता ब्रांड से जुड़ना शामिल है। हम भविष्य में भी निवेश करना जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मकसद भारत को केन्या के लिए नंबर वन स्रोत बाजार बनाना है।” 

केन्या के बारे में 
केन्या अफ्रीका के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। देश में हर किसी के लिए वाकई कुछ ना कुछ है। देश में वाकई कुछ अनछुए वन्य जीवन हैं। मासी मारा में समृद्ध वन्य जीवन जीवन भर में एक बार के सफारी अनुभव के लिए एकदम उपयुक्त है। इसके अलावा, यहां शानदार समुद्र तट हैं। जहां ड्राइविंग और मछली मारने का अनुभव लिया जा सकता है। समुद्र तट पर मीलों सफेद रेत फैली हुई है और दूर-दूर तक फैला हिन्द महासागर का नीला पानी खुबसूरत दृश्य पेश करता है। हर तरह के पर्यटकों के लिए केन्या एक अनूठे, प्राकृतिक तौर पर सुंदर पर्यावरण की पेशकश करता है। आप परिवार के साथ जाएं.




कोई टिप्पणी नहीं: