नयी दिल्ली 31 जनवरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष ई. अहमद को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर रखा गया है, श्री अहमद आज संसद के दाेनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान अचानक अपनी सीट से अचेत होकर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से डाक्टरों की देख रेख में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया । चिकित्सकों ने बताया कि श्री अहमद को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी स्थिति काफी नाज़ुक है तथा उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि श्री अहमद को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की है। इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और जितेन्द्र सिंह ने अस्पताल जाकर उनकी सेहत का जायजा लिया। केरल के अन्य नेता एवं सांसद भी अस्पताल पहुंचे। केरल में कन्नूर के रहने वाले श्री अहमद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में विदेश एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालयों में राज्यमंत्री रहे हैं। वह पहली बार 1991 में लोकसभा के लिये चुने गये और मई 2014 में केरल की मणप्पुरम से सातवीं बार सांसद निर्वाचित हुए। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
ई. अहमद की हालत नाज़ुक, वेंटीलेटर पर रखे गये
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें