नयी दिल्ली 31 जनवरी, भारत ने आतंकवादी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को नजरबंद किए जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान से आज कहा कि इस तरह के तमाशे पहले भी हुए हैं और आतंकवाद के बारे में उसकी गंभीरता को तभी माना जाएगा, जब वह मुम्बई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता सईद और सीमा पार से आतंकवाद में शामिल आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भरोसेमंद कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने जमात उद दावा और फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन को पाकिस्तान की निगरानी सूची में रखे जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हाफिज सईद और अन्य के खिलाफ कल जिस तरह का आदेश दिया है, इस तरह की बातें पहले भी होती रही हैं लेकिन आतंकवाद के बारे में पाकिस्तान कितना गंभीर है, इसका प्रमाण तभी मिलेगा, जब वह मुम्बई आतंकवादी हमले के इस मास्टमाइंड और सीमा पार से आतंकवाद में शामिल आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भरोसेमंद कार्रवाई करेगा।
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
आंतकवाद पर विश्वसनीय कार्रवाई करे पाकिस्तान: भारत
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें