एच 1 बी वीजा पर अमेरिकी सख्ती को लेकर सरकार जरुरी कार्रवाई करेगी : रुडी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

एच 1 बी वीजा पर अमेरिकी सख्ती को लेकर सरकार जरुरी कार्रवाई करेगी : रुडी


नयी दिल्ली 31 जनवरी केंद्रीय काैशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने आज आश्वासन दिया कि भारतीय आई टी कंपनियों पर कुठाराघात करने वाले एच 1 बी वीजा में सख्ती संबंधी अमेरिकी प्रस्ताव से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार अपेक्षित कार्रवाई करेगी । श्री रुडी ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि विभिन्न देशों की सरकारें समय -समय पर कानून बनाती रहती हैं । अमेरिकी आईटी कंपनियों को मजबूत करने में भारतीय पेशेवरों का योगदान बहुत ज्यादा है । आई टी क्षेत्र अमेरिका और भारत दोनों की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है । श्री रुडी ने कहा कि सरकार एच 1 बी वीजा पर सख्ती बरतने संबंधी अमेरिकी प्रस्ताव से अवगत है और इसके लिए जरुरी कदम उठाया जाएगा । उल्लेखनीय है कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी भाषण में देश के युवकों के लिए रोजगार खत्म होेने की समस्या से निपटने का आश्वासन दिया था । अमेरिकी संसद में इस वीजा को सख्त करने के लिए एक विधेयक पेश किया गया है । 




कोई टिप्पणी नहीं: