पटना 30 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सह लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के बिगड़ते हालत पर चिंता जाहिर करते हुए इसे महागठबंधन सरकार की आपसी खींचतान का परिणाम बताया है । श्री यादव ने आज यहां कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सदर अस्पतालों से लेकर जिला एवं राज्य स्तरीय मेडिकल संस्थानों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं तक का हाल बेहाल हैं । व्यवस्थागत त्रुटियों का खामियाजा मरीजों के साथ-साथ डाक्टरों को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आये दिन मरीजों के परिजनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच झड़प की खबरे सुनने को मिलती है जिसकी एक वजह सरकारी स्तर की व्यवस्थागत कमियां भी हैं। उन्होंने कहा के पूर्ववर्ती सरकार के शासन काल में सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ था और एक आदर्श स्थिति बनी थी। भाजपा ने कहा कि सूबे की महागठबंधन सरकार में आपसी खींचतान का खामियाजा विभागों के कार्य पर भी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री खासकर उन विभागों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे जो साझीदार दलों के पास है। सरकार में खींचतान के कारण जनता की समस्याओं और हितों से जुड़े कई विभाग बेचारे हो गये हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बेचारगी की वजह से सुविधाओं के अभाव में कई बार इधर से उधर रेफर करने के चक्कर में मरीजों की जान जाने की घटनाएं होती रहती हैं।
सोमवार, 30 जनवरी 2017
आपसी खींचतान से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल-भाजपा
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें