झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 30 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 30 जनवरी)

43 कर्मचारियों को नगरपालिका ने किये कंबल का वितरण, विधायक के मुख्य आतिथ्य में वितरण हुआ

jhabua-news
झाबुआ । नगरपालिका झाबुआ जहां अपने नगर मे सुविधाओं एवं विकास के लिये कृत संकल्पित है वही नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया के नेमें पूरी परिषद भी अपने कर्मचारियों विशेष कर सफाई कर्मचारियों, सहित सभी स्टाफ के लिये भी विशेष ध्यान रखती है । नगरपालिका के कर्मचारियों के कारण ही नगर की स्वच्छता एवं सुंदरता में बहु आयामी काम दिखाई दे रहे हे  । उक्त उदबोधन विधायक शांतिलाल बिलवाल ने सोमवार को नगरपालिका परिषद द्वारा अपने 28 सफाई कर्मियों, 5 चतुर्थश्रेणी कम्रचारियों, 3 मोरर्रिर, एवं 7 वाहन चालकों को अच्छी क्वालिटी के कंबलों के वितरण के अवसर पर कहीं । नगरपालिका द्वारा अपने कर्मचारियों को कंबल वितरण के लिये आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शैलेष दुबेक, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एमआर निंगवाल, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश जायसवाल, भाजपा नेता राजू डामोर, नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, थादला के भाजपाध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा नेता दिलीप कटारा,  इरशाद कुर्रेशी, राजेन्द्रकुमार सोनी, सौरभ जायसवाल, नवनीत त्रिवेदी, संदीप पाल, विजय चैहान, जाकीर हुसैन, मुकेश अजनार, दिनेश पालीवाल, संजय डाबी, सहित बडी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे । नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने कहा कि नगरपालिका सतत नगर के विकास के लिये काम कर रही है और झाबुआ शहर को आयडियल बनाना उनका सपना है । कंबल वितरण के बाद मनु जमादार ने नगरपालिका कर्मचारियो की ओ र से आभार व्यक्त किया ।





जिला कांग्रेस बापू को भावभीनी श्रृद्वाजंली -शहीद दिवस पर शहीदों को किया स्मरण

jhabua news
झाबुआ । जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 71वी पूण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम बापू के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलीत किया गयज्ञं ततपश्चात बारी बारी से उपस्थित पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रृद्वासुमन अर्पित कर अपनी अपनी भावभीनी श्रृद्वाजंली अर्पित की। इस अवसर पर देश के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भी श्रृद्वाजंली अर्पित की गई। सभी ने बापू के बताये गये मार्ग पर चल कर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सत्य एवं अहिंसा की नीति पर चलकर राष्ट्र को अंग्रेजों से मुक्त कराने व देश की आजादी के लिए अपना महत्वपूर्णा योगदान दिया। उन्होने मानवता का पाठ पूरे विश्व को पढाया। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी देश के विकास कार्यक्रमों के लाभ समाज की अंतिम पक्ति में खडे व्यक्ति को पहुंचाना चाहते थे। इसी में वे विकास कार्यो की वास्तविक सफलता मानते थे। ऐसी दषा में अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना ही बापू को सच्ची श्रृद्वाजंली होगी। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने इस अवसर पर कहा कि बापू ने सर्व धर्म समभाव व भाई चारे को सत्य के पथ पर चलकर जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर सकंल्पित भाव से हमे आगे बढना होगा। हम गांधी जी को एक प्ररेणा शक्ति के रूप में हमेशा महसुस करेगें। लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीश भूरिया ने महात्मा गांधी मानवता का पुजारी बताते हुए कहा कि हमे अपने जीवन में अनुसरण कर गरीब एवं जरूरत मंदों की सहायता देने में अपना योगदान देना चाहिए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देष की आजादी के लिए जो बलिदान किया है उसे हमेषा याद रखा जाएगा तथा उनके आदर्षों पर चलकर हमें राश्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव ने बापू के जीवन पर प्रकाष डालते हुए उन्हें सत्य व अहिंसा का पूजारी बताया एवं उनके बताए मार्ग पर चलकर देष सेवा एवं समाज सेवा तथा गरीब एवं असहाय के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्श भट्ट ने किया एवं आभार जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नाथुभाई मिस्त्री, महिला ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मालू डोडियार, श्रीमती षीला मकवाना, बेबी बारिया, मनु डोडियार, सुभाश व्यास, कलजी बाबा, तानसिंह, उमरी तडवी, दीपक डोडियार, गजेन्द्र चैहान, सौरभ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मिशन स्‍कुल कालीदेवी के बच्‍चों ने मनमोहक प्रस्‍तुतियां देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया

jhabua news
झाबुआ । स्‍नेह सदन मिशन स्‍कुल कालीदेवी में वार्षिक उत्‍सव का आयोजन बड़े धुम.धाम से सम्‍पन्‍न हुआ। बच्‍चों ने कक्षा अनुसार देश भक्ति से ओत.प्रोत कार्यक्रमए स्‍वच्‍छता अभियानए वृक्षारोपण आदि अनेक संदेश देने वाले कार्यक्रम स्‍कुल के सभी छात्र.छात्राओं द्वारा आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि फादर बिसिल भूरियाए बिसपए कैथोलिक डायोसिस झाबुआ एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया एवं पूर्व विधायक वालसिंह मेडाए जनपद अध्‍यक्ष राधुसिंह भूरियाए कालीदेवी ग्राम पंचायत के सरपंच थे। फादर ऐलियस लुकसए स्‍टॉफ एवं बच्‍चों द्वारा बिसप को शॉलए श्रीफल भेंट कर उनका सम्‍मान किया गया एवं विशेष अतिथियों को हार पहनाकर स्‍वागत किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा स्‍कुल की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन किया गया एवं बच्‍चों को उनकी वर्ष भर की गतिविधियों के लिए पुरूस्‍कृत किया गया। इस अवसर नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्‍चों द्वारा अनेक मनमोहक प्रस्‍तुतियां दी गई जिससे पूरा पांडाल मंत्र मुग्‍ध होकर देखता रहा। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि बिसप ने सभी बच्‍चों को आशीष देते हुए कहा कि आज के बच्‍चे कल के अच्‍छे नागरिक बनेंगे तथा राष्‍ट्र भाव से ओत.प्रोत होकर देश सेवा के लिए अपना योगदान देंगे। उन्‍होने सभी बच्‍चों को उनके द्वारा दी गई प्रस्‍तुती के लिए तहे दिल से धन्‍यवाद दिया। बिसप द्वारा ष्ष्बेटी बचाओष्ष् नाटक को सहारा गया एवं बेटी बालिका की शिक्षा पर जोर देने की बात कही गई। इस अवसर पर पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया एवं पूर्व विधायक वालसिंह मेडा ने बच्‍चों को आशिष देते हुए उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन स्‍कुल के बच्‍चों द्वारा किया गया एवं आभार स्‍कुल की प्राचार्य सिस्‍टर सीण्बीण् द्वारा माना गया। कार्यक्रम के अंत में स्‍वल्‍पाहार का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर फादर पीण्एण्थोमसए फादर पीटर खराडीए फादर मनोज एक्‍काए फादर मनोज कुजुरए फादर लुनजीनियसए फादर जेरोमए सहित सि‍सटर एवं बच्‍चों के माता.पिता एवं स्‍टॉफ के अतिरिक्‍त बडी संख्‍या में नगर के गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे।





शहीदों की स्मृति में आज मौन रखा गया

झाबुआ । शहीदों दिवस पर उन शहीदों की स्मृति में जिन्होने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया है, आज 30 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। सारे कार्य और अन्य गतिविधियों को रोक कर दो मिनट का मौन रखा गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी सहित शासकीय सेवको ने मौन रख कर शहीदों को श्रृद्धां जली दी।

आज स्पर्श कुष्ठ जागरूकता दिवस मनाया गया

झाबुआ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस 30 जनवरी 2017 को कुष्ठ निवारण दिवस को ‘‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय झाबुआ प्रांगण में समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ डाॅ.अरूण कुमार शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक झाबुआ डाॅ. आर.जी. कौशल जिला कुष्ठ अधिकारी झाबुआ डाॅ. एन.के.पठान एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. राहुल गणावा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण किया। तदोपरांत संकल्प वाचन कर, निर्धारित समय प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पीत की गई।

31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श अभियान
जिले में 31 जनवरी से 13 फरवरी 2017 तक आशा, आंगनवाडी व क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर भेंट देगे तथा कुष्ठ रोग के बारे में आमजन में व्याप्त छुआछूत की भं्राती को दूर करने हेतु स्थानीय कुष्ठ रोगियों के साथ-साथ हाथ मिलाने समूह चर्चा रैली इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर छिपे हुए रोगियों का सत्यापन कर जाॅच उपचार से लाभांवित किया जावेगा।

मिल बाॅचे मध्यप्रदेश के लिए पंजीयन 12 फरवरी तक करवाये, 18 फरवरी को एक दिन होगा स्कूलों में पढाने का काम

झाबुआ । शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिल बांचे मध्यप्रदेश के तहत 18 फरवरी को जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल एवं मीडिल स्कूल में बढाने का कार्यक्रम शासन द्वारा तय किया गया है। इस के लिए प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी ने अपील की है कि सभी मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ, एनसीसी, एनएनएस, के विद्यार्थी शासकीय सेवक एवं शासकीय सेवकों के परिजन जिले के शासकीय प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल में पढाने के लिए 12 फरवरी तक मिल बांधे मध्यप्रदेश के लिए पंजीयन करवाये। पंजीयन के लिए विकासखण्ड स्तर पर बीआरसी कार्यालय में संपर्क करे। जिले में 3 हजार शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय संचालित है। अपनी सुविधानुसार पास के शासकीय प्राथमिक अथवा मीडिल स्कूल में 18 फरवरी को एक दिवस के लिए पढाने के लिए अपना पंजीयन करवाये एवं पढाने के बाद फीडबेक संस्था प्रमुख को देवे।

जिले में रोजगार सृजन के लिए गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

jhabua news
झाबुआ । जिले में विभिन्न विभागों के समन्वयक से रोजगार एवं स्वरोजगार के सृजन किये जाने के लिए गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक आज प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यालय अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सभी सदस्य विभाग 7 दिवस में अपनी पूरी कार्ययोजना बनाकर सोमवार को होने वाली अगली बैठक में लेकर आये। गाॅव में हितग्राहियों का सर्वे कर उनकी स्थिति का वर्तमान स्टेटस की जानकारी एकत्रित करे एवं रोजगार देने के बाद प्रतिवर्ष की उपलब्धि से उसे जोडे। हितग्राही विशेष को फोकस करके काम करे। पशुपालन विभाग कडकनाथ पालन पर फोकस कर हितग्राहियों की मासिक प्रगति को वाच करे। कडकनाथ पालन के लिए हितग्राहियों को प्रेरित करे। मिल्क रूट पर दुधारू गाय पालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढाने के लिए कार्यवाही करे। एलडीएम बैंकिंग परीक्षा के लिए तैयारी करवाये। अंत्याव्यावसी ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण देवे, काॅलेज में पढने वाले विद्यार्थियों को पुलिस/आर्मी चयन परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा एवं शारीरिक क्षमता परीक्षा के लिए तैयार करे। समिति की बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,उप संचालक कृषि झाबुआ, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय झाबुआ, उप संचालक पशुपालन झाबुआ, अग्रणीय बैंक प्रबंधक बैंक आॅफ बडौदा, परियोजना संचालक आत्मा झाबुआ, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, सहायक संचालक खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी झाबुआ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अंत्यावसायी झाबुआ, सहायक संचालक हथकरघा झाबुआ, प्रबंधक खादी तथा ग्रामोंद्योग झाबुआ, सहायक संचालक पिछडा वर्ग एवं अल्पंख्यक कल्याण, परियोजना समन्वयक मनरेगा, जिला परियोजना समन्वयक एनआरएलएम झाबुआ, प्रबंधक आदिवासी वित्त विकास निगम झाबुआ, प्राचार्य इंजीनियरिंग काॅलेज झाबुआ, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय झाबुआ, एवं जिला रोजगार अधिकारी झाबुआ उपस्थित थे।

नगर उदय अभियान के नोडल आयुक्त डाॅ. राजोरा, ने की अभियान की समीक्षा

झाबुआ ।  जिले में नगर उदय अभियान की मानीटरिंग के लिए शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी एवं आयुक्त कृषि विभाग म.प्र. शासन डाॅ. राजेश राजोरा ने जिले के पेटलावद, थांदला एवं झाबुआ में नगर उदय अभियान के तीसरे चरण का सुपर विजन किया एवं नगरीय निकायों द्वारा किये गये निर्माण कार्य भी देखे। भ्रमण के दौरान उनके साथ प्रभारी कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

दहेज के लिए किया प्रताडित 

झाबुआ । फरियादिया आरती पति जितेन्द्र नाई उम्र 22 वर्ष निवासी नई बस्ती पेटलावद को आरोपी जितेन्द्र पिता महेश नाई व अन्य 02 निवासीगण रूणीजाभात पचलाना जिला उज्जैन ने तेरे मां-बाप ने दहेज में अंगूठी पायजेब व चैन दिया था कहकर और 01 लाख रूपये की रकम की मांग कर मारपीट कर प्रताडित किया व थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रं. 49/17 धारा 498-ए,323,506,34 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

छेड़छाड़ का अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ । आरोपी बाबुलाल पिता कलजी चारेल नि. वल्लभ नगर भोपाल ने फरि. का बुरी नियत से पिछा कर मोबाईल से फोटो खिचे। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रं. 40/17 धारा 354-डी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अम्बे माता मंदिर मे नकद सहीत आभुषण की चोरी 
   
झाबुआ । फरियादी मणीशंकर पिता चम्पालाल रावत, निवासी हमीरगढ ने बताया कि अज्ञात बदमाश हमीरगढ आम्बे माताजी का मंदिर के दरवाजे का ताला तोडकर अंदर प्रवेश किया व चांदी की पायल, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी का छत्र व अन्य चांदी के आभूषण तथा नगदी करीबन 3000/-रू. चुराकर ले गये। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रं. 39/17 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मर्ग के चार अपराध पंजीबद्ध

झाबुआ । सानिया पिता तोलिया मेडा नि. छोटी धामनी की एक्सीडेंट में आयी गंभीर चोंट के कारण मृत्यु हो गयी, रमसू पिता वरसिंह भूरिया उम्र 31 वर्ष नि. बांडीसेरा बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना थांदला, मेघनगर में मर्ग क्र. 08,06/17 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात बस क्रं. यूपी-75 एम-8166 के चालक ने महेश तेज गति व लापरवाही पूर्वक बस चलाकर लाया व मादु पिता नारसिंह डामोर उम्र 52 वर्ष नि. उदयगंज को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मादु की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रकरण में थाना काकनवानी में अपराध क्रं. 32/17 धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मो.सा. क्रं. एमपी-45 एमसी-8206 के चालक ने तेज गति व लापरवाही पूर्वक मो.सा. को चलाकर निचे गिरा दिया जिससे पिछे बैठे फरि. रामलाल व पुंजलीबाइ्र पति सुल्तान नि. रायपुरिया निचे गिर गये, गंभीर चोंट आने से पुंजलीबाई की ईलाज दौरान मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रं. 51/17 धारा 279,337,304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: