पाकिस्तान ने हाफिज सईद को किया नजरबंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

पाकिस्तान ने हाफिज सईद को किया नजरबंद

pakistan-places-alleged-mastermind-of-2008-mumbai-attacks-under-house-arrest
इस्लामाबाद, 30 जनवरी, पाकिस्तान सरकार ने भारत के मुंबई शहर में वर्ष 2008 में हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को आज नजरबंद कर दिया। सईद के संगठन जमात उद दावा के प्रवक्ता नदीम अवान ने यह जानकारी दी है। मुंबई हमले के बाद अमेरिका और अन्य देशों की ओर से पाकिस्तान सरकार पर सईद के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए लगातार दबाव बनाये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है और यह भी माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास हो सकता है। अमेरिका ने सईद के बारे में किसी भी किस्म की जानकारी देने पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जमात उद दावा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा का एक मंच है जहां से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। नदीम ने बताया, “बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हमारे मुख्यालय आए और हमें बताया गया कि हाफिज नजरबंद रहेंगे। पुलिस टीम ने यह भी बताया कि उनके पास सईद और पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी का वारंट है।” उसने यह भी कहा कि पाकिस्तान सरकार पर अमेरिका की आेर से लगातार दबाव डाला जा रहा था कि या तो वह सईद के खिलाफ कार्रवाई करे अथवा प्रतिबंधों को भुगतने के लिए तैयार रहे और यह सरकार अमेरिकी दबाव के सामने पूरी तरह झुक गयी है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।




कोई टिप्पणी नहीं: