कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिये नीतीश की उम्मीदवारी पर आपत्ति , राहुल ही सर्वमान्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017

कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिये नीतीश की उम्मीदवारी पर आपत्ति , राहुल ही सर्वमान्य

rahul-will-be-candidate-congress
पटना 30 जनवरी, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताये जाने पर घटक दल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में श्री नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही एक मात्र दावेदार होंगे और इसे लेकर कोई भ्रम में न रहे । जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिये उम्मीदवार हो सकते हैं । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को सत्ता से हटाने के लिये कांग्रेस को श्री कुमार का समर्थन करना होगा । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव में भले ही पार्टी ने प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है लेकिन पार्टी का संगठन तैयार हो चुका है । वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी का मीडिया में पक्ष रखने के लिये बने राष्ट्रीय पैनल के सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि महागठबंधन में शामिल कोई भी दल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर इस बात के भ्रम में न रहे । वर्ष 2019 के लोकसभा के चुनाव में श्री नरेन्द्र मोदी के मुकाबले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ही कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार को बिहार में समर्थन कुछ शर्तो के आधार पर दिया गया है । इस बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार समेत कई नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत रखते हैं । प्रधानमंत्री पद के लिये उम्मीदवार मिल बैठ कर तय किया जायेगा लेकिन वर्ष 2019 से पहले सभी को एक मंच पर आना चाहिए । 




कोई टिप्पणी नहीं: