पटना 30 जनवरी, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों से सवा लाख करोड़ रूपये का विशेष पैकेज दिये जाने का जो वादा किया था उसे हर हाल में उन्हें पूरा करना चाहिए । श्री यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम बजट में बिहार को उसका अधिकार मिलना चाहिए । प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्य के लोगों को सवा लाख करोड़ रूपये का विशेष पैकेज दिये जाने की घोषणा की थी जिसे उन्हें पूरा करना चाहिए । प्रधानमंत्री बिहार को दिया हुआ अपना वादा पूरा करें । उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को बिहार के साथ पक्षपात की नीति छोड़नी चाहिए । बिहार को हक मिलेगा तो महाराष्ट्र एवं गुजरात से भी आगे बढ़ेगा । उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी चुनाव के दौरान जहां कहीं भी जाते है उनका खून का रिश्ता निकल आता है । श्री यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जबाव में कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा)-कांग्रेस का गठबंधन बेहतर है । उन्होंने दावा किया कि चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की जीत होगी । कांग्रेस से सपा के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव की नाराजगी से संबंधित एक सवाल के जबाव में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । मुख्यमंत्री श्री यादव ने उचित फैसला लिया है और सभी विवाद ठीक हो जायेंगे ।
सोमवार, 30 जनवरी 2017
प्रधानमंत्री आम बजट में बिहार के विशेष पैकेज का वादा पूरा करें : तेजस्वी
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें