रेत माफिया पर कार्रवाई के आदेश के बाद भाेपाल में पकड़ाए 100 से भी ज्यादा ट्रक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

रेत माफिया पर कार्रवाई के आदेश के बाद भाेपाल में पकड़ाए 100 से भी ज्यादा ट्रक

100-truck-seezed-in-mp
भोपाल, 17 फरवरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले दिनों प्रदेश भर के आला अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में प्रशासन ने देर रात कार्रवाई करते हुए लगभग 100 से भी ज्यादा रेत से भरे ट्रक जब्त किए। आरोप लग रहे हैं कि इस विशेष चेकिंग अभियान के बारे में रेत माफिया को जानकारी लगने के चलते गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अन्य दिनों की अपेक्षा कम अवैध रेत से भरे ट्रक दिखाई दिए। हालांकि प्रशासन इस बारे में कोई भी प्रामणिक आंकड़ा नहीं उपलब्ध होने के चलते ऐसे आरोपाें से इंकार कर रहा है। अतिरिक्त दंडाधिकारी जीपी माली ने दूरभाष पर यूनीवार्ता को बताया कि फिलहाल 24 ट्रकों पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ रेत से लदे और कुछ खाली ट्रक स्थानीय लालपरेड मैदान पर खड़े हैं। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रशासन की इस कार्रवाई के बारे मेें रेत माफिया को पहले से खबर लग गई थी, जिसके चलते कल कम ट्रक जब्त हो सके, श्री माली ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है कि रोज राजधानी में ऐसे कितने ट्रक आते हैं, इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जिला प्रशासन ने कल देर रात राजधानी के कई प्रवेश स्थलों पर कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी रेत से भरे लगभग 100 ट्रकों को पकड़ा था। इनमें से बहुत से ओवरलोडेड थे। कार्रवाई को भांपते हुए कई ट्रक वाले अपने ट्रकों को खाली करके फरार हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों प्रदेश भर के जिलाधीशों को अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रदेश भर में अवैध खनन पर जब्ती की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: