भोपाल, 17 फरवरी, रेत के अवैध डंपरों पर कल देर रात भोपाल में की गई कार्रवाई को कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने दिखावा बताते हुए आरोप लगाया है कि इसकी सूचना लीक करके बड़े माफियाओं को मदद की गई है। उन्होंने मांग की कि यह मदद जिसके निर्देश पर की गई, उसका नाम सार्वजनिक होना चाहिए। आज यहां जारी बयान में श्री यादव ने कहा कि नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और ओवरलोडिंग कर रहे डंपरों की जब्ती महज कागजी खानापूर्ति है। उन्होंने आंकड़ों का सहारा लेते हुए कहा कि राजधानी भोपाल में सिर्फ 25 फीसदी वाहनों की जब्ती हुई है। यहां प्रतिदिन चार सौ डंपर आते हैं। उनके मुताबिक ये आंकड़े भोपाल से विदिशा ट्रांसफर कर दिये गये खनिज अधिकारी एन एन गोयल के हैं। इसके अनुसार भोपाल में हर दिन 14 करोड़ रुपए की अवैध रेत की सप्लाई होती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए फिर दोहराया कि इस कारोबार में उनके परिजन शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की ‘नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा’ को महज एक पाखंड करार दिया।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
डंपरों की जब्ती का अभियान महज दिखावा : अरुण यादव
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें