सतना, 17 फरवरी, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के जासूसों को पैसा उपलब्ध कराने के आरोप में मध्यप्रदेश के सतना जिले से आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के हत्थे चढे बलराम के एक सहयोगी को पुलिस ने पकड़कर एटीएस के सुपुर्द कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार रज्जन तिवारी को मैहर कोतवाली पुलिस ने पकड़कर एटीएस के सुपुर्द कर दिया है। एटीएस ने रज्जन तिवारी से पूछताछ के उद्देश्य से उसे 21 फरवरी तक के लिये रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है बलराम और रज्जन तिवारी के बीच कारोबारी रिश्ते रहे हैं। मध्यप्रदेश एटीएस ने पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से समानांतर टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के मामले के संबंध में 11 लोगों को हिरासत में लिया था। इन्हीं में सतना का बलराम भी शामिल था। जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों दो आईएसआई जासूसों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में बलराम का नाम सामने आया था। आरोप था कि बलराम इन जासूसों को पैसा उपलब्ध कराता है। उसके बाद से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से इस जासूसी प्रकरण में लोगों के एटीएस के हत्थे चढने का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
सतना में आईएसआई फंडिंग के आरोप में धराए बलराम का साथी भी चढा एटीएस के हत्थे
Tags
# अपराध
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें