भारत आस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देगा: हरभजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

भारत आस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देगा: हरभजन

4-0-cleen-sweep-to-susse-harbhajan
मेलबोर्न, 17 फरवरी, अनुभवी स्टार आफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई टीम अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो भारत उसे टेस्ट सीरीज में 4-0 से हरा देगा। हरभजन ने कहा,“ अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां अच्छा खेली तो भारतीय टीम 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत जाएगी और अगर ऑस्ट्रेलिया ने खराब प्रदर्शन किया तो फिर टीम इंडिया 4-0 से सीरीज अपने नाम कर लेगी।” आस्ट्रेलियाई टीम को भारत दौरे पर 23 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला जाएगा। मेहमान टीम को इससे पहले 2012-13 में 0-4 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी। आस्ट्रेलिया ने 2004 के बाद से भारत में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। कंगारूओं को उपमहाद्वीप में लगातार नौ टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में अब तक 417 विकेट अपने नाम कर चुके हरभजन को लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय परिस्थितियों में उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाएगी जैसा कि वह अपने घर में करती है।


हरभजन ने कहा,“ मुझे नहीं लगता कि मेहमान टीम के लिए यहां की विकेट आसान होने वाली है। मेरा मानना है कि अगर गेंद टर्न लेना शुरू करती है तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकेंगे। मुझे लगता है कि मौजूदा टीम में डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीवन स्मिथ के अलावा और कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो भारतीय स्पिनरों का डटकर मुकाबला कर सके।” आस्ट्रेलियाई टीम अपने मुख्य स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के अलावा तीन अन्य स्पिनरों के साथ भारत दौरे पर आई है। लेकिन टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर भज्जी का मानना है कि मेहमान टीम के पास उस स्तर का स्पिन गेंदबाज नहीं है जो भारतीय बल्लेबाजों को उसी की पिच पर मुश्किल में डाल सके। भारत के लिये 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 36 वर्षीय हरभजन ने कहा,“ मुझे नहीं लगता है कि उनके पास उस स्तर के स्पिन गेंदबाज हैं जो यहां की परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी कर सके। भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करना, आस्ट्रेलियाई पिचों पर गेंदबाजी करने से अलग है। पिछले 15 वर्षाें में मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान को छोड़कर यहां कोई भी स्पिनर ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया है।” 

कोई टिप्पणी नहीं: