अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजट में 9.6 फीसदी वृद्धि: नकवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजट में 9.6 फीसदी वृद्धि: नकवी

9-6-percent-increase-in-the-budget-of-ministry-of-minority-affairs-naqvi
नयी दिल्ली 04 फरवरी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की जिन्दगी में खुशहाली लाने के लिए वर्ष 2017.18 के बजट में नौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है, इसके अलावा उसे 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत 11 मंत्रालयों से 24 योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि मिलेगी । श्री नकवी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछली बार अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट 3827.25 करोड़ रूपये का था जिसे अब 9.6 प्रतिशत बढ़ाकर 4195.48 करोड़ रुपये कर दिया गया है । बजट में बढ़ोतरी से अल्पसंख्यकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण में मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनके कौशल विकास पर भी जोर दे रही है ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में छात्रवृत्ति, फेलोशिप , सीखो और कमाओ , नयी मंजिल , नयी रोशनी , उस्ताद , गरीब नवाज कौशल विकास केन्द्र और बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना पर 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये जायेंगे । ‘सीखो और कमाओ’ योजना में पिछले साल के मुकाबले 40 करोड़ रुपये की वृद्धि कर 250 करोड़ रुपये और नयी मंजिल योजना में 56 करोड़ रुपये की वृद्धि कर 176 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: