नयी दिल्ली, 04 फरवरी, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान की धरती कहने पर उन्हें आज आड़े हाथों लिया और उनसे अपने शब्द वापस लेने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने यहां पत्रकारों से कहा “प्रधानमंत्री ने मेरठ में भाषण देते हुए कहा है कि पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राईक किया गया था। पहला सवाल हम उनसे यह पूछते हैं कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा कब से बना?” उन्होंने इस बयान के लिए प्रधानमंत्री पर तीखा हमला किया और कहा “कोई और यह बात कहता तो आप उसको देशद्रोही कहते, लेकिन आप यह गलती स्वयं कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण में इस तरह की शब्दावली के इस्तेमाल पर कड़ा एतराज व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्री मोदी को अपने शब्द वापस लेने चाहिए। गौरतलब है कि श्री मोदी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा था “ हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर इतना बड़ा ऑपरेशन किया है।” इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी श्री मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट करके कहा, “ श्री मोदी ने कहा है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर बड़ा अभियान चलाया। क्या पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा नहीं है? क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पीओके पर अपना रुख बदल लिया है। ” श्री तिवारी ने इस संबंध में संसद में 1994 और 2012 में पारित प्रस्तावों में कहा गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को उससे वापस लिया जायेगा। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के परिप्रेक्ष्य में यह बात कही है, वह सर्जिकल स्ट्राइक दरअसल नियंत्रण रेखा के पास वाले क्षेत्र में किया गया था जिस पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है । वह पाकिस्तान की धरती नहीं , “हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है।”
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
पीओके को पाकिस्तानी धरती कहने को लेकर मोदी पर बरसी कांग्रेस
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें