आत्मसमर्पण के लिए शशिकला बेंगलुरु रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

आत्मसमर्पण के लिए शशिकला बेंगलुरु रवाना

a-day-after-conviction-sasikala-leaves-for-bangalore-to-surrender-before-court
चेन्नई, 15 फरवरी, आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने (डीए) के मामले में निचली अदालत द्वारा सुनायी गयी सजा को बरकरार रख जाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के ठीक अगले दिन अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (अन्ना द्रमुक) की महासचिव वी के शशिकला आत्मसमर्पण करने के लिए आज बेंगलुरु रवाना हो गयीं। श्रीमती शशिकला बेंगलुरु की एक अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी। बेंगलुरु रवाना होने से पूर्व श्रीमती शशिकला ने पोज गार्डन निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपने निवास के पास बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को कुछ देर के लिए संबोधित भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं: