तृणमूल सांसदों ने एच-1बी वीजा मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

तृणमूल सांसदों ने एच-1बी वीजा मुद्दे पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया


नयी दिल्ली 06 फरवरी, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने अमेरिकी प्रशासन के एच-1बी वीजा मामले में निर्णय के मद्देनजर भारतीय आईटी कंपनियों के हित सुरक्षित रखने के लिये आज संसद के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी सांसद स्वागत रॉय और डेरेक ओ ब्रायन ने पार्टी के अन्य सदस्यों मुन मुन सेन,कल्याण बनर्जी और प्रसून बनर्जी के साथ संसद के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इन तख्तियाें पर लिखा था,‘भारतीय आईटी क्षेत्र विश्व में रोजगारों के सृजन एवं इसमें अपना सहयोग देता है।’,‘आईटी पेशेवर आप हमारे गौरव हो और हम आपके साथ हैं।’,‘ भारतीय आईटी कंपनियों के हितों को सुनिश्चित किया जाये।’ कई सदस्यों ने कहा कि फार्चून 500 की सूची में शामिल कंपनियाें में 70-75 प्रतिशत भारतीय काम करते हैं और एच1बी वीजा नियम लागू करने से भारतीय आईटी कंपनियों पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: