दुमका में शुरू होगी हवाई सेवा : जयंत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

दुमका में शुरू होगी हवाई सेवा : जयंत

air-service-from-dumka-jayant
दुमका 23 फरवरी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने झारखंड की उप राजधानी दुमका से अगले छह माह के भीतर हवाई सेवा शुरू की जायेगी। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज दुमका में आयोजित मेडिकल काॅलेज के शिलान्यास समारोह के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि अलगे छह माह के भीतर दुमका से हवाई सेवा शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दुमका से हवाई सेवा शुरू होने से कम समय में यहां के लोग दुमका से रांची का सफर कर सकेंगे। श्री सिन्हा ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास किये जाने के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में तेजी से किये जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा सहित विकास के मामले में संतालपरगना का इलाका अभी तक उपेक्षित रहा है। राज्य सरकार ने संतालपरगना को फोकस कर विकास के विभिन्न आयामों को जमीन पर उतारने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास के साथ,सबको बेहतर स्वास्थ्य की नीति को एक कड़ी में जोड़ कर कार्य कर रही है। संतालपरगना के देवघर में रिम्स और प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के अलावा गोड्डा के महगामा में तीन सौ शैय्या और दुमका के हंसडीहा में एक सौ शैय्या वाले अस्पताल की स्थापना विकास की कड़ी में शामिल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को चुनौति के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक तीन मेडिकल काॅलेजों में महज 350 छात्रों के नामांकन की सुविधा थी। श्री सिन्हा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के पलामू,दुमका और हजारीबाग में एक साथ तीन मेडिकल काॅलेज स्थापित करने के साथ चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) अध्ययन करनेवाले 300 छात्रों के नामांकन के प्रस्ताव को मंजूरी देकर चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावे राज्य के कोेडरमा,बोकारो और चाईबासा में शीघ्र ही मेडिकल काॅलेज की स्थापना की जायेगी। राज्य में एक साथ छह नये मेडिकल काॅलेज स्थापित किये जाने से राज्य में एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त करनेवाले छात्रों के सीटों में तीन गुणा वृद्धि होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: