जदयू विधायक और कांग्रेस नेता को गिरफ्तारी से बचा रही नीतीश सरकार : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

जदयू विधायक और कांग्रेस नेता को गिरफ्तारी से बचा रही नीतीश सरकार : भाजपा

nitish-defending-taintaind-mla-and-congress-leder-sushil-modi
पटना 23 फरवरी, बिहार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आज कहा कि सत्तारूढ़ महागठबंधन के जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के एक विधायक पर नियुक्ति में फर्जीवाड़ा एवं भ्रष्टाचार के आरोप प्रमाणित होने के साथ ही घटक दल कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री की नाबालिग दलित बेटी की ओर से अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पर बलात्कार के आरोप लगाए जाने के बाद राज्य सरकार इन दोनों को गिरफ्तार नहीं करके जांच के नाम पर इन्हें फरार होने का मौका दे रही है। भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां कहा कि सरकार के संरक्षण के कारण ही बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोपी जदयू विधायक मेवालाल चौधरी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है । इसी तरह नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार के आरोपी कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। श्री मोदी ने कहा कि जब नियुक्ति में फर्जीवाड़ा एवं भ्रष्टाचार के मामले में राज्यपाल सह कुलाधिपति की ओर से गठित कमिटी ने अपनी जांच में जदयू विधायक मेवालाल चौधरी पर लगे आरोपों की पुष्टि कर दी है तो आखिर अब पुलिस कौन सी जांच करेगी। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सरकार आरोपित को गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने का मौका नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के संरक्षण के कारण ही पुलिस पूर्व कुलपति एवं वर्तमान जदयू विधायक को गिरफ्तार करने से बचना चाह रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह जब पीड़ित दलित लड़की ने 22 दिसम्बर, 2016 को ही शिकायत की तो आखिर प्राथमिकी दर्ज करने में एक महीना क्यों लगा। पीड़िता के मुख्यमंत्री श्री कुमार से मिलने के बावजूद आज तक आरोपितों ब्रजेश पाण्डेय एवं निखिल प्रियदर्शी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि घटक दल कांग्रेस के नेता होने के कारण ही ब्रजेश पाण्डेय को भी अब तक गिरफ्तार करने से पुलिस बच रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: