बादल (लंबी ) 04 फरवरी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अकाली भाजपा सरकार के बहुमत के साथ आने का दावा करते हुये कहा कि सरकार के विकास कार्यों पर जनादेश मिलेेगा । लंबी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री बादल ने बादल गांव में सपरिवार वोेट डालने के बाद विश्वास भरेे लहजे में कहा, “मैं राजनीति में सक्रिय रहूंगा तथा जब तक मुझमें सांस है जनता की सेवा करता रहूंगा ।” उन्होंने कहा, “ पिछले दो दिन मैं लोगों से नहीं मिल सका उसका कारण मेरा खराब स्वास्थ्य था। हमारी सरकार शत प्रतिशत बनने जा रही है।” उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में शांति बनाये रखने के लिये नक्सली पार्टी आम आदमी पार्टी को खारिज कर देंगे । केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि कांग्रेस के बठिंडा , शहरी सीट से प्रत्याशी मनप्रीत बादल को पहले भी लोग नकार चुके थे जब उन्होंनें पंजाब पीपुल्स पार्टी गठित कर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था और अबकी बार भी ऐसा ही होगा । उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल नेे पूरे विश्वास के साथ कहा कि जनता कांग्रेस तथा बाहरी लोगों को मौका नहीं देंगे क्योंकि आप पार्टी राज्य में अराजकता का माहौल बनाना चाहती है ।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
अकाली गठबंधन को फिर जनादेश मिलेगा: बादल
Tags
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें