नयी दिल्ली 04 फरवरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उनके तथा राज्य के अन्य नेताओं के बारे में की गयी ‘स्कैम’ टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि स्कैम में ए और एम का मतलब अमित शाह और नरेन्द्र मोदी है। श्री मोदी ने मेरठ में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उसे ‘स्कैम मुक्त ’ करना जरूरी है। उन्होंने ‘स्कैम’ का मतलब भी समझाते हुए कहा , ‘‘स्कैम यानी एस सी ए एम जिसमें एस का मतलब समाजवादी, सी का मतलब कांग्रेस, ए का मतलब अखिलेश और एम का मतलब मायावती है।” उन्होंने कहा कि जनता को तय करना पड़ेगा कि उसे स्कैम चाहिए या विकास। नाैजवानों को रोजगार के लिए स्कैम को दरकिनार करना ही पड़ेगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि पूरे दिन पापा, चाचा, मामा, पिता और भतीजा में फंसा रहने वाला उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकता। रिपोर्टों के अनुसार श्री अखिलेश यादव ने इसका करारा जवाब देते हुए औरैया में एक चुनावी सभा में कहा कि स्कैम में ए और एम का मतलब अमित शाह और नरेन्द्र मोदी है। उन्होंने कहा कि देश को अमित शाह और मोदी से बचायें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए श्री मोदी ने राजनीतिक रणनीति बनायी क्योंकि वह गुजरात में रहते हुए वह देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते थे।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
मोदी के ‘स्कैम’ पर अखिलेश का ‘ए एम’ वार
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें