मोदी के ‘स्कैम’ शब्द पर कांग्रेस भी भड़की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

मोदी के ‘स्कैम’ शब्द पर कांग्रेस भी भड़की

congress-oppose-modi-scam
नयी दिल्ली 04 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश को स्कैम मुक्त बनाने और विरोधी दलों को ‘स्कैम’ का ‘फुल फार्म’ बताने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस ने भी उन पर कड़ा हमला करते हुए कहा है कि जुमलों के सहारे लोगों को बहकाने का समय अब निकल चुका है। कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने आज यहां संवादाताओं से कहा कि श्री मोदी एब्रीबीएशन बनाने के शौकीन हैं। मैं उन्हें स्कैम का मतलब हिंदी में बताता हूं। स्कैम में स सत्ता भोगी, क- कपटी ढोंगी और म-अमित शाह मोदी। वह प्रधानमंत्री हैं देश के, क्या ये उनका काम है एब्रिवियेशन बनाना?” गौरतलब है कि श्री मोदी ने मेरठ में आज विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उसे ‘स्कैम मुक्त ’ करना जरूरी है। उन्होंने ‘स्कैम’ का मतलब भी समझाते हुए कहा , ‘‘स्कैम यानी एस सी ए एम जिसमें एस का मतलब समाजवादी, सी का मतलब कांग्रेस, ए का मतलब अखिलेश और एम का मतलब मायावती है।” इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्री मोदी की उनके तथा राज्य के अन्य नेताओं के बारे में की गयी ‘स्कैम’ टिप्पणी पर पलटवार किया और कहा कि स्कैम में ए और एम का मतलब अमित शाह और नरेन्द्र मोदी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: