पटना 04 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये आज हो रहे मतदान में भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है और गोवा में उनकी पार्टी की तथा पंजाब में अकाली दल -भाजपा गठबंधन का बहुमत के साथ सरकार बनना तय है । श्री हुसैन ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोवा में हो रहे मतदान के दौरान लोगों ने उनकी पार्टी के प्रति बढ-चढ कर जो उत्साह दिखाया है उसे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की ही सरकार बनेगी । गोवा के लोगों ने विपक्षी दलों की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है । उन्होंने कहा कि गोवा में दो तिहायी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इसी तरह पंजाब में विधानसभा के लिये हो रहे मतदान में लोगों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया है और मतदान केन्द्रों के निकट बने पार्टी के सहायता केन्द्रों पर मतदाता पर्ची लेने के लिये लोगों की लम्बी लाईन देखी गयी । पंजाब में अकाली दल और भाजपा गठबंधन की सरकार फिर से बननी तय है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(आप ) के नेताओं ने लोगों में भ्रम फैलाने का काम किया था लेकिन पंजाब के लोगों ने भारी मतदान कर इसका जवाब दे दिया है ।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
गोवा में भाजपा और पंजाब में अकाली दल -भाजपा गठबंधन की बनेगी सरकार : शाहनवाज
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें