कानपुर, 05 फरवरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सबमें कुछ न कुछ कमियां दिखाई पड़ती है लेकिन सिर्फ अपने आप को ही सही मानते हैं। श्री गांधी आज यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कानपुर में गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनवी सभा को संबोधित कर रहे थे । इसके पहले अखिलेश यादव ने तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा ही साधा लेकिन जब कानपुर स्थित जीआईसी मैदान पर राहुल गांधी पहुंचे तो उनके निशाने पर भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही थे। श्री गांधी ने कहा कि माेदी जी ने हंसकर गरीबाें से कहा अापकी जेब में जाे पैसा है उसे रद्द कर दिया। यह सिर्फ इसलिए क्याेंकि माेदी जी काे अपने 50 अमीर दाेस्ताें के छह लाख कराेड़ के कर्ज काे माफ करने हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को हर जगह सिर्फ स्कैम दिखाई देता है। राहुल ने कहा कि स्कैम की नई परिभाषा तो यह है एस का मतलब सेवा गरीबों के लिए, सी का मतलब क्रेज-बहादूरी सच्चाई की, ए का मतलब एबिलिटी वादे परे करने के लिए और एम का मतलब मोडिस्टी इस बात का मानना कि सबमें कुछ न कुछ कमी हाेती है। उन्हाेंने नाेटबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि श्री मोदी ने गरीबाें के पेट पर लात मारने का काम किया है। सरकार ने गरीबाें के पैसे काे साजिश के तहत बैंकाें में फंसाए रखा ताकि वह अपने अमीर दाेस्ताें के कर्ज माफ कर सकें, जिस तरह से विजय माल्या का कर्ज माफ कर दिया। श्री गांधी ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने की जरुरत थी लेकिन भाजपा को उनकी परवाह नहीं है। उन्होंने लोगाें से गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017
मोदी को अपने अलावा सबमें कुछ न कुछ कमियां दिखाई पड़ती हैं : राहुल
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें