खबर मधुबनी से 17 फ़रवरी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

खबर मधुबनी से 17 फ़रवरी !!

प्रेम प्रसंग में गई अधेड़ की जान

मधुबनी : बीती रात पंडौल थाना क्षेत्र के जमशम गांव में 45 वर्षीय मो मोसिम की हत्या पीछे से तेज हथियार से कर दी गयी. सूत्रों के मुताबिक मो. मोसिम एक प्रेम प्रसंग के मामले की पंचायत की थी, जिसमें तय किया था कि लड़के एवं लड़की की शादी कोर्ट से करायी जाय. इसी मामले को लेकर लड़के के पिता मो छेदी के द्वारा 17.02.16 की देर रात मोसिम पर हमला कर हत्या कर दिया. इधर हत्या की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम शाहिद प्रवेज एवं सदर एसडीपीओ कुमार इन्द्र प्रकाश ने पंडौल थाना पुलिस को गांव भेजकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. वहीं सदर एसडीएम ने आश्वाशन दिया है कि मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी एवं मुआवजा देने की भी उन्होंने घोषणा की. वहीं एसडीपीओ ने बताया है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.


गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : आरसीपी सिन्हा

madhubani news
मधुबनी : स्थानीय नगर परिषद के विवाह भवन में स्व. कर्पूरी ठाकुर की 29वीं पुण्यतिथि जदयू के नेता एवं कार्यकर्ताओ ने मनायी. इस मौके पर बतोर मुख्य अतिथि जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिन्हा भी उपस्थित थे. पुण्यतिथि समाहरोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर गरीबो के सबसे बड़े हमदर्द थे. उन्होंने जीवन पर्यंत गरीबो के हक़ हकुम के लिये संघर्ष करते रहे. स्व. ठाकुर स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर जेपी आंदोलन के अग्रणी नेता थे. पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार के वर्तमान महागठबन्धन की सरकार उनके बताये मार्ग पर चलकर बिहार की विकास के लिये लगातार प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव स्व. कर्पूरी ठाकुर के अनुनायी है. स्व० ठाकुर द्वारा दिये गए कार्यो को बिहार के लोग खासकर निचले पैदान पर जीने वाले लोग उन्हें कभी नही भूल सकते. इस पुण्य तिथि समाहरोह में भारी संख्या में जदयू नेता कार्यकर्ता व् आम सर्वहारा वर्ग पहुचे थे. सभा की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष मो० कयूम कर रहे थे… जबकि सभा को संबोधित करनेवालो में पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत, विधायक लक्मेश्वर राय, पूर्व विधान पार्षद व् मधुबनी जिला प्रभारी डॉ० विनोद चौधरी, वरिष्ट नेता नीरज कुमार झा, डॉ० शिव कुमार यादव, प्रफुलल चन्द्र ठाकुर, महिला जिला अध्यक्ष अनारो देवी, संगीता ठाकुर, सीमा मंडल, जिला पार्षद विक्रम शिला, मंजू देवी सहित दर्जनों गण्यमान लोगो ने सम्बोधित किया.

रामाशीष की लगन और मेहनत अद्भुत खेती 

फुलपरास (मधुबनी) : हरियरी के प्रगतिशील किसान रामाशीष महतो के खेत में लगे ब्रोकली (चाईनीज कोबी), मूली, बंधा गोभी, मटर एवं नींबू के पौधों को देखकर सहज रुप से लोग रुक कर इसे निहारते देखे जा सकतें हैं. रामाशीष की लगन और मेहनत ने यहां की मिट्टी की इस अद्भुत शक्ति से लोगों को एहसास करा दिया है कि मेहनत से खेती कर यहां कई तरह के सब्जियों को बखूबी उगाया जा सकता है. शुक्रवार को इस प्रगतिशील किसान के खेत में लगे लहलहाते फसलों का मुआयना करने पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलदेव प्रसाद ने भी इसकी सराहना की. चार से पांच किलो तक के मूली, ढ़ाई से तीन किलो तक के ब्रोकली एवं मस्त मस्त दानों वाले मटर के बालियों को देखकर अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से इस किसान के खेती का अनुकरण कर अधिक उपज लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया. जानकारी हो कि प्रखंड के इस प्रगतिशील किसान को कई मौकोें पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों में वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर पहले भी कई पुरष्कार मिल चुके हैं.

इंडिया स्पोट्रर्स संघ गठित               

मधुबनी -इंडिया स्पोर्ट्स संघ की बैठक शहर से सटे चकदह मे हुई! जिसमें जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया! जिलाध्यछ सुमंत कुमार ने बताया राजेश कुमार सिंह को महामंत्री, चंदन कुमार दास को उपाध्यक्ष व अनिल कुमार अमन को मंत्री सहित 10 सदस्यीय कमेटी बनाई है! उन्होने कहा है कि प्रथम चरण मे विभिन्न खेलों के छिपी प्रतिभा की तलाश कर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाएगा!

कोई टिप्पणी नहीं: