बुरहान वानी का मरना कश्मीर के लिए टर्निंग प्वाइंट: पाकिस्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

बुरहान वानी का मरना कश्मीर के लिए टर्निंग प्वाइंट: पाकिस्तान

burhan-wani-turning-point-for-die-kashmir-pakistan
इस्लामाबाद, 05 फरवरी, पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर का अलाप छेड़ते हुए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत को कश्मीर के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने पाकिस्तान द्वारा हर साल पांच फरवरी को मनाए जाने वाले कश्मीर एकजुटता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराना कश्मीर के लिए टर्निंग प्वाइंट है। अजीज ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा आठ जुलाई को बुरहान वानी को मार गिराने के बाद हुई हिंसा में कई मौतें हुईं और कई लोग या तो पूरी तरह से, या आंशिक रूप से दृष्टिहीन हो गए। उन्होंने घाटी में हिंसा को स्थानीय युवकों के नेतृत्व वाला आंदोलन बताया। अजीज के अलावा पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ‘संगबाज’ नाम से एक वीडियो गीत जारी किया है जो कश्मीर के ऊपर बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: