ट्रंप ट्विटर छोड़ो, अपना काम करो : मेक्सिको - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

ट्रंप ट्विटर छोड़ो, अपना काम करो : मेक्सिको

how-former-mexican-president-vicente-fox-uses-twitter-to-troll-trump
मेक्सिको सिटी, 05 फरवरी, मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें ट्विटर छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। श्री फॉक्स ने ट्वीट कर कहा, “ट्रंप, आप राष्ट्रपति हैं, उसी तरह बर्ताव करें। डींगे मारना बच्चों का खेल है। ये ट्विटर छोड़ो, और अपने काम पर ध्यान दो।” अमेरिका और मेक्सिको के बीच दीवार को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मेक्सिको के राष्ट्रपति काे फोन कर धमकाते हुए कहा था कि अगर मेक्सिको की सेना अपने देश के लोगों को काबू में करने के लिए नहीं कुछ करती है तो अमेरिका इस काम के लिए अपनी सेना भेजने के लिये तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: