मेरठ 04 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लडाई जारी रखने का एलान करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ‘स्कैम’मुक्त करना जरुरी है। राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए आज यहां श्री मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जनता को ‘स्कैम’ का मतलब भी समझाया।उन्होंने कहा,‘‘स्कैम यानि एस सी ए एम। एस का मतलब है समाजवादी, सी का मतलब है कांग्रेस, ए का मतलब अखिलेश और एम का मतलब मायावती है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के लिए स्कैम से मुक्ति पाना जरुरी है। जनता को तय करना पडेगा कि उसे स्कैम चाहिए या विकास। नाैजवानों को रोजगार के लिए स्कैम को दरकिनार करना ही पडेगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि पूरे दिन पापा, चाचा, मामा, पिता, भतीजा में फंसा रहने वाला उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकता। राज्य को बेहाल कर दिया है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लडाई जारी रहेगी। जब तक मैं हूं चैन से नहीं बैठूंगा और न ही लुटेरों को बैठने दूंगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई रुकने वाली नहीं है। मैं ताकतवर लोगों से लड रहा हूंं, मोहल्ले की कुश्ती नहीं। देश को बेइमानों से मुक्ति दिलाने के लिए आर्शीवाद दीजिये।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
विकास के लिए यूपी को ‘स्कैम’ मुक्त बनाना जरुरी : मोदी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें