मतदान शांतिपूर्ण, गोवा में रिकार्ड 83 प्रतिशत, पंजाब में 70 फीसदी वोट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2017

मतदान शांतिपूर्ण, गोवा में रिकार्ड 83 प्रतिशत, पंजाब में 70 फीसदी वोट

record-83-turnout-in-goa-70-pc-in-punjab-polls-peaceful-ec
नयी दिल्ली, 04 फरवरी, विधानसभा चुनावों में आज गोवा में रिकार्ड 83 प्रतिशत तथा पंजाब में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । चुनाव उपायुक्त उमेश सिन्हा और संजीव सक्सेना ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतदान का यह प्रतिशत शाम पांच बजे तक का है और इसके बाद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुईं थी । गोवा में वर्ष 2012 में 81.18 प्रतिशत और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 77.03 प्रतिशत वोट डाले गए थे । पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में 78. 06 प्रतिशत और लोकसभा चुनाव में 70.89 प्रतिशत मतदान हुआ था । श्री सिन्हा ने बताया कि राज्य में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। हालांकि तरनतारन जिले के एक गांव में दो राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए । उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है । उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा की 117 सीटों के लिए कुल 1145 उम्मीदवार चुनाव मैदान है जिनमें 1063 पुरूष और 81 महिला हैं । एक उम्मीदवार किन्नर हैं। राज्य में कुल दो करोड़ 29 हजार 616 मतदाता हैं और इनमें से नौ कराेड़ तीन लाख 75 हजार 546 महिलाएं हैं । उन्होंने बताया कि राज्य में चुनाव के दौरान कुल 32.02 करोड रुपए की नकदी जब्त की गयी है । इसके अलावा 10.9 लाख रुपए के शराब और 30.69 करोड रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं: