श्रीनगर 05 फरवरी, कश्मीर घाटी में भारी बारिश और हिमपात के बाद कश्मीर को देश के दूसरे हिस्से से जोड़नी वाली तीन सौ किलोमीटर लंबी राजमार्ग को एक बार फिर बंद कर दिया गया। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता से बताया कि कल इस मार्ग को एक तरफ से यातायात के लिये खोला गया था लेेकिन भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन के कारण इसे फिर से बंद करना पड़ा है। हलांकि जरुरी समानों से लदे राजमार्ग पर पहले से फंसे वाहनों का उनके गंतव्य तक जाने की इजाजत दी गयी है। उन्होंने बताया कि काजीगुंड, जवाहर सुरंग, शैतान नाले और बनिहाल में राजमार्ग पर ताजा हिमपात तथा रामबन और रामसु के बीच भूस्खलन के कारण राजमार्ग को फिर से किसी भी यातायात आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। यातायात विभाग ने कल कहा था कि सिर्फ हल्के वाहनों, खास कर यात्री वाहनों को राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातयात की अनुमति दी जाएगी लेकिन हिमपात के कारण श्रीनगर या जम्मू आज किसी भी वाहन को यातायात के लिये अनुमति नहीं दी गयी। राजमार्ग के रखरखाव के लिये जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी छह अत्याधुनिक मशीनों की मदद से वाहनों की अावाजाही को सुनिश्चित करने के लिये युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। बीआरओ ने वैकल्पिक अस्थायी सड़क का निर्माण किया था जिसकी मदद से राजमार्ग पर फंसे साढ़े तीन हजार से ज्यादा वाहनों को निकाला जा सका। अधिकारी ने बताया कि बीआरओ से हरी झंडी मिलने के बाद ही इस मार्ग पर यातयात फिर से शुरू किया जायेगा। कश्मीर घाटी और ऊपरी इलाके में छह जनवरी से हो रही भारी हिमपात और बरिश के कारण सड़क पर फिसलन और भूस्खलन के कारण यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है। दक्षिण कश्मीर में शोेपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ क्षेत्र से जाेड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को भारी हिमपात के कारण बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कश्मीर से लद्दाख क्षेत्र को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है। इन दोनों सड़कों को अब गर्मी के मौसम में ही खोला जाएगा। गौरतलब है कि मुगल रोड का श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
भारी बारिश के बाद फिर बंद हुआ कश्मीर राजमार्ग
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें