कश्मीर में हिमपात से कई इलाकों का संपर्क कटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

कश्मीर में हिमपात से कई इलाकों का संपर्क कटा

dozens-of-far-flung-areas-remain-cut-off-kashmir-highway-through
श्रीनगर, 17 फरवरी,  कश्मीर घाटी में हिमपात के कारण नियंत्रण रेखा के समीप के इलाके और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। दूसरी तरफ कश्मीर को शेष देश से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एकतरफा यातायात चालू है। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि सीमावर्ती जिलों कुपवाड़ा और बांदीपोरा सहित दूरदराज के कई इलाके हिमपात के कारण संपर्क से कट गये हैं। नियंत्रण रेखा के समीप के कई इलाके भी सड़कों पर भारी मात्रा में बर्फ जमा होने के कारण अपने जिला मुख्यालयों से संपर्कविहीन हो गये हैं। उत्तरी कश्मीर में बहुत से क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप है। बांदीपोरा उपायुक्त ने कल गुदारा सहित कई संपर्कविच्छेद वाले इलाकों का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में अभी राशन का पर्याप्त संग्रह है। स्थानीय लोगों ने बिजली विकास विभाग पर बिजली आपूर्ति बहाल करने में विफलता का आरोप लगाया। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एकतरफा यातायात जारी है। जाम अथवा किसी दुर्घटना को टालने के मद्देनजर विपरीत दिशा से यातायात की अनुमति अबतक नहीं दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: