जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर रवाना साइंस एक्सप्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर रवाना साइंस एक्सप्रेस

science-express-depart-carrying-the-message-of-awareness-on-climate-change
नयी दिल्ली,16 फरवरी, जलवायु परिवर्तन के कारणों , दुष्प्रभावों तथा इससे निपटने के उपायों के बारे में जागरुकता संदेश के साथ साइंस एक्सप्रेस आज यहां से अपनी 19 हजार किलोमीटर की लंबी यात्रा पर रवाना हो गई। केन्द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री अनिल माधव दवे,तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्द्धन ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की। सोलह वातानुकूलित रेल डिब्बों वाली इस रेलगाड़ी में पर्यावरण और वन मंत्रालय तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई गई है। श्री दवे ने इस अवसर पर कहा कि जलवायु परिवर्तन मौजूदा समय के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बड़ा खतरा है। आम जनता को इसके कारणों और दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करना बेहद जरुरी है। रेलवे ने प्रदर्शनी के लिए इस रेलगाड़ी के डिब्बों को विशेष रूप से तैयार किया है। सत्रह फरवरी से आठ सितंबर तक अपनी सात महीने की लंबी यात्रा के दौरान यह गाड़ी 18 और 19 फरवरी को दिल्ली कैंट स्टेशन पर रुकेगी जहां पर आम लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे। गाडी का अंतिम पड़ाव गांधीनगर होगा। इस बीच यह 20 राज्यों के 68 स्टेशनों पर रुकेगी और प्रदर्शनी के जरिए आम जनता को यह संदेश देने का काम करेगी कि जलवायु परिवर्तन के मूल कारण मानवीय गतिविधियाें से निबटने के लिए किस तरह के उपाय होने चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: