दरभंगा 05 फरवरी, बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर मुहल्ले से पुलिस ने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता का शव बरामद किया। अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता रामजतन महतो (55) किराये के मकान में अकेला रहता था। फोन नहीं उठाने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। त्वरित कार्रवाई करते हुये दरवाजा तोड़कर पुलिस जब कमरे के अंदर पहुंची तो बिस्तर पर अभियंता का शव मिला। श्री अहमद ने बताया कि अभियंता के कमरे से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है।
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017
दरभंगा में जल संसाधन विभाग के अभियंता का शव बरामद
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें