एस्सार राँची में स्थापित करेगी दो हजार सीटों का बीपीओ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

एस्सार राँची में स्थापित करेगी दो हजार सीटों का बीपीओ

essar-invest-in-ranchi
रांची 17 फरवरी, विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले औद्योगिक समूह एस्सार ने झारखंड की राजधानी में दो हजार सीटों का बीपीओ लगाने की योजना बनायी है। एस्सार के अध्यक्ष शशि रुइया ने यहाँ चल रहे झारखंड मोटेंटम वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान बताया कि उनके समूह की आउटसोर्सिंग कारोबार करने वाली इकाई एजिस ने जमशेदपुर में 2,500 सीटों का बीपीओ लगाया है। इसी तरह से दो हजार सीटों का एक बीपीओ राँची में भी लगाने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि एस्सार इस राज्य के पावर, खनन एवं बीपीओ क्षेत्र में कारोबार कर रही है। उनकी कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से तोरी में 1,200 मेगावाॅट का बिजली संयंत्र लगा रही है और टोस्किउड उत्तर कोयला खदान को 1,100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने की योजना बनायी गयी है। उन्होंने बिजली परियोजना के लिए कोल लिंकेज मिलने की उम्मीद जताते हुये कहा कि परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 4,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बिजली परियोजना और कोयला ब्लॉक के विकसित होने से एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जबकि 4,500 लोगोें को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: