सपा कांग्रेस मिलकर भी नहीं कर सकते उत्तर प्रदेश का विकास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017

सपा कांग्रेस मिलकर भी नहीं कर सकते उत्तर प्रदेश का विकास

even-sp-congress-alliance-cannot-develop-up--shah
मेरठ 03 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि दोनों दल मिलकर भी उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर नहीं ला पायेंगे क्योंकि एक ने देश को और दूसरे ने उत्तर प्रदेश को लूटा है। मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक दिन पहले श्री शाह ने पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करनी थी मगर कल रात यहां डकैतों की अंधाधुंध फायरिंग में एक व्यापारी की मृत्यु और चार के घायल हो जाने पर उन्होंने पदयात्रा समाप्त करने की घोषणा कर दी। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजाना 24 बलात्कार और 21 बलात्कार के प्रयास होते हैं। प्रदेश में हर दिन 13 हत्या की घटनायें होती हैं जिसमें 70 प्रतिशत सपा के मंत्रियों के क्षेत्र में दर्ज की गई हैं। सपा के पूरे कार्यकाल में 78 हजार अपराधिक घटनायें हुई हैं। आयेदिन दुस्साहिक वारदातों से त्रस्त सूबे के वाशिंदे पलायन तक करने को मजबूर हो गये है।


कोई टिप्पणी नहीं: