आगरा, 03 फरवरी, ताजनगरी आगरा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो कर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के लिये वोट मांगे, आगरा में राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय से दोनो युवा नेता विजय रथ में सवार होकर जनता का हाथ हिलाकार अभिवादन करते हुए आगे बढे। सड़क के दोनो ओर बडी संख्या में लोग राहुल और अखिलेश की एक झलक पाने काे आतुर दिखे। जगह जगह पर स्वागत के बाद विजय रथ भगवान टॉकीज पहुंचा। छात्रों और समर्थको में राहुल और अखिलेश को लेकर दीवानगी देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी, सपाई के साथ साथ जनता का जन सैलाब रोड शो में शामिल हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दीदार के लिए बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की भीड़ देखी गयी। दयालबाग़ से शुरू हुआ ये रोड शो भगवान टाकीज, दीवानी चौराहे, सूरसदन, हरीपर्वत, जिला मुख्यालय, छीपीटोला, रकाबगंज होते हुए रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुआ। पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर ताजनगरी आगरा में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है।
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017
आगरा में राहुल अखिलेश ने रोड शो कर प्रत्याशियों के लिये मांगे वोट
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें