वाशिंगटन, 05 फरवरी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन और रूस के साथ सीमा पर फिर से शांति बहाल करने के लिए काम करेगा। श्री ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दाैरान यह बात कही। उन्होंने कहा,“ सीमा पर शांति स्थापित करने के लिए हम यूक्रेन, रूस के अलावा अन्य सभी दलों के साथ मिलकर काम करेंगे।” यूक्रेन की सीमा पर रूस समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेन समर्थित बलों के साथ फिर से हिंसा भड़क गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के अलावा इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंटिलोनी के साथ भी फोन पर बातचीत की और नाटो के प्रति सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। ट्रंप ने प्रधानमंत्री पाओलो को मई में होने वाला जी-7 सम्मेलन में भाग लेने का आश्वासन दिया।
रविवार, 5 फ़रवरी 2017
अमेरिका-यूक्रेन सीमा पर फिर शांति बहाल करेगा: ट्रंप
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें