पटना 17 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगायी आये दिन बढ़ रही है जिससे लोगों का जीना दुभर हो गया है। श्री यादव ने यहां के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चिकित्सकों के सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए अपने ही अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जनाधार तो नहीं बढ रहा है लेकिन उनके कार्यकाल में महंगायी जरूर बढ रही है । आये दिन बढ रहे महंगायी के कारण आम लोगों का जीना दुभर हो गया है । उन्होंने कहा कि बढती महंगायी को देखते हुए सबका वेतन बढना चाहिए । राजद अध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं आईजीआईएमएस के कार्यकलाप पर नजर रखते हैं। इस संस्थान को हर सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है । उन्होंने कहा कि संस्थान के निदेशक के कार्यकाल को और दो वर्ष के लिये सेवा विस्तार किया गया है । इस संस्थान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से भी आगे ले जाना है ।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017
मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगायी से लोगों का जीना दुभर -लालू
Tags
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें