चेन्नई , 06 फरवरी, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का इलाज करने वाले चिकित्सकों के दल में शामिल लंदन के विख्यात गहन चिकित्सा विशेषज्ञ रिचर्ड बिले ने आज कहा कि खून में संक्रमण के कारण उनके (सुश्री जयललिता के) अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, उपचार से सुश्री जयललिता का स्वास्थ्य सुधर रहा था लेकिन अचानक उनका देहांत हो जाना हैरान करने वाला था । सुश्री जयललिता के निधन को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाने के लिए राज्य सरकार की आेर से यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में डॉ. बिले ने कहा कि सुश्री जयललिता का निधन हैरान कर देने वाला था । उन्होंने बताया कि सुश्री जयललिता के खून में संक्रमण (सेप्सिस) हो गया था जिसके कारण उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । डॉ बिले ने बताया कि सेप्सिस बहुत जल्दी फैलता है, कई बार तो कुछ घंटों अथवा दिनों में यह पूरे शरीर में फैल जाता है और इसके कारण मौत भी हो सकती है। संक्रमण से निपटने के लिए मानव शरीर अपनी ही कोशिकाओं और ऊतकों को नष्ट करने लगता है जिससे बुखार, दिल की धड़कन तेज होने, सांस लेने की गति तेज होने और भ्रम में रहने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । उन्होंने बताया कि सेप्सिस और अनियंत्रित मधुमेह के कारण उनकी मौत हुई। डॉ बिले ने कहा,“ उन्हें मधुमेह और संक्रमण की गंभीर समस्या थी जिसके कारण उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था । उनके स्वास्थ्य में सुधार के शुरूआती संकेत मिले थे आैर उनकी निधन चौंका देने वाला था। सेप्सिस की स्थिति गंभीर हो जाने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017
सुधर रहा था जयललिता का स्वास्थ्य, अचानक हुआ निधन: डॉ. बिले
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें