प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना, कहा एक भी वायदे नहीं किये पूरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना, कहा एक भी वायदे नहीं किये पूरे

modi-not-filed-any-promises-priyanka-gandhi
रायबरेली,17 फरवरी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला बोलते हुए आज उनपर वायदे नहीं पूरे करने के आरोप लगाये। राज्य विधानसभा चुनाव के दो चरण बीत जाने के बाद पहली बार प्रचार के लिये आयी श्रीमती वाड्रा ने कहा कि श्री मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद ले लिया। इन सब बातों को प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान बांटने के लिए कहते हैं क्योंकि अपने पौने तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने कोई काम ही नहीं किया सिर्फ बोलते रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ महराजपुर में जनसभा को सम्बोधित करने आयीं प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जनता की भावनाओं से खेलना चाहती है। विकास से उसका कोई लेना देना नहीं है। भावना भडका का जनता का वोट लेना चाहती है। रायबररेली श्रीमती वाड्रा की मां और कांग्रेस अध्यक्ष का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबन्धन कराने में श्रीमती वाड्रा की भी भूमिका मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही थी कि प्रियंका राज्य के दूसरे हिस्सों में भी प्रचार के लिये जायेंगी लेकिन अभी फिलहाल उन्होंने अपने को रायबरेली तक ही सीमित कर रखा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: