- काम रखा बन्द, दिया धरना, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मन्दसौर। दवा प्रतिनिधियों (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के संगठन फेडरेशन आॅफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिऐशन आॅफ इण्डिया के आव्हान पर मन्दसौर जिले में भी सैकड़ों दवा प्रतिनिधियों ने हड़ताल प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। मन्दसौर में शुक्रवार को जिले भर के दवा प्रतिनिधि हड़ताल पर रहे। काम बन्द कर हड़ताल पर उतरे दवा प्रतिनिधि मन्दसौर स्थित दवा बाजार में एकत्रित हुए, जहां धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। अध्यक्ष आशीष तेलकार की अगुवाई में दवा प्रतिनिधियों ने इस दौरान वाहन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन अध्यक्ष श्री तेलकार ने किया। अंत में आभार सचिव दिनेश चंदवानी ने माना।
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन-
देशव्यापी आव्हान पर दवा प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज मुखर की। जिसमें औद्योगिक त्रिपक्षीय कमेटी की बैठक बुलाने, दवा प्रतिनिधियों के आठ घण्टे की कार्यअवधि को वैधानिकता देने, दवा मार्केटिंग क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने, दवा कीमतों में कमी करने और दवाईयों को कर से मुक्त करने की मांगे प्रमुख रूप से शामिल थी।
यह थे उपस्थित-
हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री तेलकार, सचिव चंदवानी के साथ ही उपाध्यक्ष राम मीणा, कोषाध्यक्ष अनिल परवाल, राम बिरला, अश्विन तिवारी, दीपक दीक्षित, शाहनवाज मोमिन, लोेकेन्द्र पाण्डेय, विनोद बसेर, रणजीत बसवा, उपेन्द्र राय, अजहर अंसारी, कौशल आर्य, विजेन्द्र झा, संजय मेहता, आशीष जैन, मिथुन वप्ता, हेमन्त चंदेल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें