मोदी ने जनता से किये झूठे वादे : अजित सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

मोदी ने जनता से किये झूठे वादे : अजित सिंह

modi-made-false-promises-to-the-people-ajit
खतौली (मुजफ्फरनगर) 05 फरवरी,राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अारोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जनता से किये वादे पूरे नहीं किये और उन्हें छलने का काम किया। श्री सिंह आज यहां खतौली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए रालोद प्रत्याशी शाहनवाज राणा के पक्ष में मतदान कर उसे विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। ये दोनो दल जनता से किए गए वादों को पूरा करने मे असपफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ रालोद ही किसान और मजदूरों की सच्ची हितैषी है। खतौली में नवीन मण्डी स्थल पर आयोजित चुनावी जनसभा में श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की गरीब जनता से वादा किया था कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये जमा किए जायेेंगे लेकिन यह वादा झूठा साबित हुआ, क्योंकि अभी तक भी किसी व्यक्ति के खाते में कोई धनराशि नहीं पहुंची। 

कोई टिप्पणी नहीं: